Skip to content
Advertisement

झारखंड पंचायत चुनाव: सरकार का निर्णय आना बाकी, पर तैयारियां जोरों शोरों से, कल से निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण

राजनीतिक रिपोर्ट रांची| झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है जबकि राज्य सरकार का निर्णय आना बाकी है निर्वाचन आयोग की तैयारियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि झारखंड में बहुत ही जल्द चुनाव कराया जा सकता है आयोग ने 23 से 25 फरवरी तक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण तिथि तय कर दी है
23 फरवरी को कोडरमा, देवघर, पलामू, गढ़वा, गोड्डा साहिबगंज, पाकुड़, एवं दुमका के निर्वाचन पदाधिकारियों की,
24 फरवरी को हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, लातेहार, धनबाद जामताड़ा बोकारो एवं सिमडेगा के पदाधिकारियों को
25 फरवरी को खूंटी लोहरदगा रामगढ़ रांची गुमला पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।

Advertisement
Advertisement

Also Read: हिजाब विवाद से मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है:-अभिनेत्र जायरा वसीम


आयोग ने जिले के उपायुक्तों को पत्र भेजकर झारखंड राज्य के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को जल्द कराना है ऐसा कहते हुए इससे संबंधित सारी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करना है निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 23 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा जो रांची स्थित आयोग के सभागार में 10 बजे सुबह से प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य पद, मुखिया पद एवं जिप  सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा

Advertisement
झारखंड पंचायत चुनाव: सरकार का निर्णय आना बाकी, पर तैयारियां जोरों शोरों से, कल से निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 1