Skip to content

Koderma News: कोडरमा, हजारीबाग से होकर चलेगी मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, जाने क्या है टाइम टेबल

Koderma: रांची से कोडरमा, हजारीबाग के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब इस रुट के लिए नई ट्रेन चलने वाली है. इसे लेकर हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने एक ट्वीट भी किया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा- यह एक सकारात्मक शुरुआत है और जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलेगी. रांची-मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोडरमा से रांची की ओर दिन के 9:00 बजे और रांची से कोडरमा पहुंचेगी शाम के 7:45 बजे. वहीं हजारीबाग से रांची की ओर दिन के 10:48 बजे और रांची से हजारीबाग पहुंचेगी शाम के 5:45 बजे चले गी. बता दें कि रांची-कोडरमा रेल लाइन वाया बरकाकाना-हजारीबाग पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी.

Advertisement
Advertisement

जाने क्या है टाइम टेबल

मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन -मधुपुर से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन महेशमुंडा ,न्यू गिरिडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही, कटकमसंडी, हजारीबाग, बरही, बरकाकाना, मेशरा होते हुए उसी दिन दोपहर 1:10 बजे रांची पहुंचेगी. यही ट्रेन रांची से दोपहर 3:25 रवाना होगी और रात 10:15 मधुपुर पहुंचेगी. मधुपुर से रांची तक की यात्रा 6 घंटे 55 मिनट में तय की जाएगी. यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी.

Also read: Koderma Home Guard Vacancy 2023: कोडरमा में होम गार्ड भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन प्रक्रिया, 7वीं पास 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

रांची रेल मंडल सीनियर डीसीएम निशांत कुमार News18 Local को बताया- यह ट्रेन जल्दी शुरू होने वाली है, इस रेल लाइन के निर्माण से पटना, दिल्ली व गया की दूरी कम हो गई है. इस लाइन पर ट्रेन चलने से कोडरमा, हजारीबाग सहित मधुपुर व बरकाकाना को रांची व पटना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.