Skip to content
Advertisement

Jharkhand: झारखंड में सूखाग्रस्त से राहत के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन, जाने कब आएगा खाते में पैसे!

झारखंड (Jharkhand) में सूखाग्रस्त से प्रभावित 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानों को झारखंड सरकार राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों को आवेदन देने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। किसान पोर्टल के माध्यम से 30 नवंबर तक एक रुपए टोकन मनी देकर प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार( Jharkhand Government) के 3 साल पूरे होने के मौके पर 29 दिसंबर को किसानों के खाते में एक मुश्त राशि भेजी जाएगी। शनिवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को अभियान को गति देने का निर्देश दिया।

कृषि मंत्री ने बताया कि पूरे राज्य में 30 लाख से अधिक किसानों को राहत देने का लक्ष्य है। किसानों को 3500 प्रति राशन कार्ड राहत के रूप में सरकार देगी। पोर्टल खुलेने  के बाद अब तक लगभग 6500 से अधिक किसानों ने आवेदन कर दिया है।

बता दें कि जिन किसानों ने पूर्व में फसल राहत योजना के तहत आवेदन किया है उनको भी फिर से एक रुपए का टोकन कटाना होगा। अब किसानों को लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। हल्का के कर्मचारी से सत्यापित भूमि के आधार पर ही राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। वही भूमिहीन किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

प्रज्ञा केंद्र को नहीं देने होंगे 40 रूपए

अब किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ ₹40 का शुल्क सीएससी या प्रज्ञा केंद्र को नहीं देना होगा। इस राशि का भुगतान झारखंड राज्य सरकार करेगी।

Advertisement
Jharkhand: झारखंड में सूखाग्रस्त से राहत के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन, जाने कब आएगा खाते में पैसे! 1