Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के नए राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, रमेश बैस का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Arti Agarwal

Jharkhand News: देशभर में कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश के बाद 13 राज्यों के राज्यपाल बदल दिये गये। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भी इस सिलसिले में बदल दिया गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं झारखंड का नया राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: कौन है झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है। जो अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। सीपी राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1957 को हुआ है।
वह दो बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे। वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

Also read: Hemant Soren Government: झारखंड के 20 लाख राशन कार्डधारियों को 1 साल तक मुफ़्त राशन देगी हेमंत सरकार

जानें कौन बने कहां के राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल को नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Jharkhand News: झारखंड के नए राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, रमेश बैस का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट 1