Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: झारखंड भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं, चुनाव से पहले एकजुट करने की कोशिश

News Desk
Jharkhand News: झारखंड भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं, चुनाव से पहले एकजुट करने की कोशिश 1

Jharkhand News: झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी में लगी भाजपा सांगठनिक स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की दूरियों को पाटने से लेकर ऊपरी स्तर पर सांगठनिक स्थिति में सुधार की कवायद शुरू होने की बात भाजपा के राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी

ने की है।

झारखंड दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोहरदगा, गुमला में पार्टी के कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद रामगढ़ व हजारीबाग में चुनावी मिशन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले। रांची में इस दौरान उन्होंने हिन्दुस्तान से बात की। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

लोकसभा चुनाव की रणनीति, कैसे 14 सीट पर जीत का दावा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में फोकस किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्विवाद चेहरा हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग मानते हैं कि भारत मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है।

राज्यों में चुनाव को लेकर माहौल अलग होता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत तय है। वाजपेयी ने कहा कि 2019 में जिन लोकसभा सीटों पर पार्टी पिछड़ी थी, उन सीटों व बूथों की समीक्षा की गई है। इससे जुड़ी रणनीति बनायी जा चुकी है। ऐसे में तय है कि जनता व भाजपा कार्यकर्ता झारखंड के सभी 14 सीटों पर जीत दिलाएंगे।

जनता का मन ओर सामान्य कार्यकर्ता का मन भाजपा के पक्ष में है। सामान्य जनता का विरोध वर्तमान सरकार के कदाचार व भ्रष्टाचार से है। लोग सरकार से मुक्ति चाहते हैं।

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी कोई विचार नहीं

भाजपा राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी विचार नहीं किया गया है। राज्य में ऊपरी स्तर पर संगठनात्मक स्थिति में सुधार की जरूरत है। सुधार की प्रक्रिया भी चल रही है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राज्य में अगर पार्टी में बड़े नेताओं के बीच एकता नहीं होने का संदेश है तो यह संदेश जल्द ही रिवर्ट होगा। पार्टी में नेताओं के बीच एकजुटता है, सभी एक साथ मिलकर लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं, चुनाव से पहले एकजुट करने की कोशिश झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी में लगी भाजपा सांगठनिक स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की दूरियों को पाटने से लेकर ऊपरी स्तर पर सांगठनिक स्थिति में सुधार की कवायद शुरू होने की बात भाजपा के राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की है। झारखंड दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोहरदगा, गुमला में पार्टी के कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद रामगढ़ व हजारीबाग में चुनावी मिशन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले। रांची में इस दौरान उन्होंने हिन्दुस्तान से बात की। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लोकसभा चुनाव की रणनीति, कैसे 14 सीट पर जीत का दावा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में फोकस किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्विवाद चेहरा हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग मानते हैं कि भारत मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। राज्यों में चुनाव को लेकर माहौल अलग होता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत तय है। वाजपेयी ने कहा कि 2019 में जिन लोकसभा सीटों पर पार्टी पिछड़ी थी, उन सीटों व बूथों की समीक्षा की गई है। इससे जुड़ी रणनीति बनायी जा चुकी है। ऐसे में तय है कि जनता व भाजपा कार्यकर्ता झारखंड के सभी 14 सीटों पर जीत दिलाएंगे। जनता का मन ओर सामान्य कार्यकर्ता का मन भाजपा के पक्ष में है। सामान्य जनता का विरोध वर्तमान सरकार के कदाचार व भ्रष्टाचार से है। लोग सरकार से मुक्ति चाहते हैं। झारखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी कोई विचार नहीं भाजपा राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी विचार नहीं किया गया है। राज्य में ऊपरी स्तर पर संगठनात्मक स्थिति में सुधार की जरूरत है। सुधार की प्रक्रिया भी चल रही है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राज्य में अगर पार्टी में बड़े नेताओं के बीच एकता नहीं होने का संदेश है तो यह संदेश जल्द ही रिवर्ट होगा। पार्टी में नेताओं के बीच एकजुटता है, सभी एक साथ मिलकर लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Also read: Jharkhand BJP: कर्नल बीके सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता, दीपक प्रकाश बोले जनता के सहयोग से हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगे

Advertisement
Jharkhand News: झारखंड भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं, चुनाव से पहले एकजुट करने की कोशिश 2
Jharkhand News: झारखंड भाजपा के नेताओं में एकजुटता नहीं, चुनाव से पहले एकजुट करने की कोशिश 3