PMKISAN: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में 6000 रुपये सालाना 2000 की तीन किस्तों में बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अब अगली किस्त नवंबर तक आनी है। देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं तो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। यही नहीं, इस खबर में आपको लाभार्थियों की लिस्ट से लेकर किस्त और उसका स्टेटस चेक करने के आसान तरीके बता रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Also Read: इस महीने आएगी छठी किस्त ऐसे चेक करें लाभार्थियों के नाम
जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था वो अब अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकतें हैं.
PMKISAN कैसे करें आवेदन:
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। न्यू प किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर डालें जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।
- इसके अलावा आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी। ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।