Skip to content
Advertisement

Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्त का रास्ता साफ, लंबे समय बाद राज्य में इतनी बड़ी भर्ती!

Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्त का रास्ता साफ, लंबे समय बाद राज्य में इतनी बड़ी भर्ती! 1

Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड में अगले माह से करीब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप शिक्षक नियुक्ति में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोस्टर क्लियर कर लिया गया है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण दिया गया है। विभाग की ओर से मिले निर्देश के आलोक में जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए 25,996 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना  शिक्षा विभाग को भेज दी है। अब विभाग नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) को अधियाचना भेजेगा।

Jharkhand Teacher Vacancy: जिलों ने रोस्टर किलियर कर विभाग को भेजी सूची, नियुक्ति के लिए क्लियर किया गया आरक्षण रोस्टर

मालूम हो कि राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं. इनमें कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 और कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 पद शामिल थे. विभाग ने जिलों को कुल 50 हजार पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने को कहा था. साथ ही 25,996 पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए नियुक्ति की अधियाचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे. पिछले सात माह में यह दूसरा अवसर है, जब नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर क्लियर किया गया है. इससे पहले सितंबर 2022 में भी जिलों को निर्देश दिया गया था. जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर नियुक्ति की अधियाचना विभाग को भेजी थी, पर उसमें इडब्लूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं था. इस कारण नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी.

Jharkhand Teacher Vacancy: आधे पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित

26 हजार पद में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे. 26 हजार में से 13 हजार पद पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि शेष 13 हजार पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे… सीधी नियुक्ति के 13 हजार पद में से राज्य सरकार के आरक्षण प्रावधान के अनुरूप 60 फीसदी पद आरक्षित होंगे. ऐसे में कुल 26 हजार में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे.

Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग लेगा परीक्षा

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की सीधी नियुक्ति नहीं होगी. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 50 हजार पद में से 25996 पद के लिए होनेवाली परीक्षा में वर्ष 2013 व 2016 में जेटेट पास परीक्षार्थी शामिल होंगे.

Also read: Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, जानिए पूरी जानकारी

Jharkhand Teacher Vacancy: जिलावार कक्षा एक से पांच पदों की स्थिति

बोकारो : 470

चतरा : 958

देवघर : 627

धनबाद : 517

दुमका : 730

गढ़वा : 441

गिरिडीह : 977

गोड्डा : 464

गुमला : 409

हजारीबाग : 436

जामताड़ा : 333

खूंटी : 252

कोडरमा: 213

लातेहार : 341

लोहरदगा : 168

पाकुड़ : 308

पलामू : 795

पश्चिमी सिंहभूम : 637

पूर्वी सिंहभूम : 479

रामगढ़ : 188

रांची : 617

साहिबगंज : 392

सरायकेला-खरसांवा : 457

सिमडेगा : 246

Jharkhand Teacher Vacancy 2023: जिलावार कक्षा छह से आठ पदों की स्थिति

बोकारो : 498

चतरा : 779

देवघर : 725

धनबाद : 588

दुमका : 932

गढ़वा : 521

गिरिडीह : 1361

गोड्डा : 597

गुमला : 630

हजारीबाग : 548

जामताड़ा : 476

खूंटी : 323

कोडरमा: 316

लातेहार : 469

लोहरदगा : 232

पाकुड़ : 409

पलामू : 1608

पश्चिमी सिंहभूम : 735

पूर्वी सिंहभूम : 630

रामगढ़ : 232

रांची : 818

साहिबगंज : 523

सरायकेला-खरसांवा : 704

सिमडेगा : 347

Also read: JSSC Vacancy 2023: JSSC ने इस पद के लिए निकाली है बंपर भर्ती, 1.51 लाख तक मिलेगा वेतन

Advertisement
Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्त का रास्ता साफ, लंबे समय बाद राज्य में इतनी बड़ी भर्ती! 2
Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्त का रास्ता साफ, लंबे समय बाद राज्य में इतनी बड़ी भर्ती! 3