JSSC Exam Date 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के निर्देश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC
JSSC Exam Date 2024: JSSC CGL 2023 की परीक्षा अगस्त में
पेपर लीक के कारण स्थगित हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC CGL 2023) को एक बार फिर आयोजित करने की तैयारी हो चुकी है। आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना जताया है वहीं इसका रिजल्ट अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना ब्यक्त की है।
JSSC Exam Calendar 2024: आयोग के द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबीक

Notice: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आगामी परीक्षाओं का कैलेण्डर (वर्ष-2024)
JSSC Exam Date 2024:आयोग के द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबीक झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में जारी होगी, जबकि झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। इसके अलावा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा का रिजल्ट को सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी करेगी| जबकि स्नातक स्तर की झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट को अक्टूबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। वहीं महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। रिजल्ट सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होगा। झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित होगी , जिसका रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगी। झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा, जिसका रिजल्ट नवंबर माह में जारी होगा।