Skip to content

JSSC Exam Date : JSSC ने जॉब भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया संभावित तिथि, जाने कब कौन सी होगी परीक्षा!

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( JSSC Exam Date ) द्वारा आगामी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की संभावित तिथियां जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि JSSC ने विभिन्न पदों के लिए जारी संभावित तिथि के अनुसार ही परीक्षा संचालित करने के लिए तैयार है। झारखंड सरकार लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से किए हुए वादे के प्रति भी सजगता से देख रहे है। JSSC के खाली पदों की रिक्तियों की भरने की तैयारी भी चल रही है। JSSC ने आज ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की संभावित तिथियां को जारी किया है।

Also Read: JSSC Daroga Recruitment 2022: झारखंड में दरोगा की निकली 946 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकते है फॉर्म!

JSSC Exam Date: जाने कब कौन सी होगी परीक्षा :-

प्रतियोगिता परीक्षा के नाम तथा परीक्षा के संभावित तिथि
1) झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022:
कौशल जांच परीक्षण दिनांक 14/12/2022 से 16/12/2022 तक आयोजित की जाएगी।

2) स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2022:- दिनांक 21/12/2022 से 03/01/2023 के मध्य विभिन्न तिथियों को आयोजित की जाएगी।

3) झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021(JSSC CGL):-
दिनांक 21/01/2023 से 22/01/2023 ,28/01/2023 एवं 29/01/2023 को आयोजित की जाएगी।

4) झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022:-
दिनांक 05/02/2023 को आयोजित की जाएगी।

5) झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022:-
दिनांक 12/02/2023 को आयोजित की जाएगी।