दुनिया भर में इस महामारी से सरकारें परेशान हैं , कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करीब 200 देश समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कोरोना के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए देश में बीते 24 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. लॉकडाउन का तीसरा चरण (Lockdown 3.0) आज (17 मई) से खत्म हो जायेगा, और 18 मई से लॉकडाउन 4.0 शुरू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को संबोधित करते हुए बताया था कि लॉकडाउन 4 में कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे
- Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा से निभाई जनसेवा की जिम्मेदारी, मातृ श्राद्धकर्म के बीच भी सुनी जनता की समस्याएं
- Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा स्थित पैतृक आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि
- Koderma News : कोडरमा की सड़कों पर गड्ढों का जाल, बदहाल रास्तों पर सफर करना बना चुनौती; हादसों का बढ़ा खतरा
लॉकडाउन 4 के शुरू होने से पहले कुछ ऐसे जिले, जिनमें कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं उनकी लिस्ट सामने आई है. माना जा रहा है कि, लॉकडाउन के बीच ऐसे शहर जहां संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, ऐसे शहरों को लॉकडाउन 4 के तहत मिलने वाली छूटों में किसी तरह का लाभ नहीं मिलेगा. ये वह जिले हैं, जिनमें कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 80 फीसदी या उससे अधिक है. इन जिलों में कौन-कौन से जिले शामिल हैं
इनमें मुख्य रूप से रांची, पटना, गया, चेन्नई, अहमदाबाद, थाने, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बरहमपुर, सोलापुर और मेरठ शामिल हैं









