Skip to content
Advertisement

Garhwa: CM से पढ़ने की फरियाद लगाने वाली बेबी के परिवार को 48 घंटे में योजनाओं से जोड़ा गया

Garhwa: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के सदर प्रखंड के तिलदाग निवासी बेबी कुमारी व उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया। बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना व उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया।

Advertisement
Advertisement

बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए। बेबी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। साथ ही मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है।

Garhwa: योजनाओं से जुड़ने के बाद बेबी ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से गुरुवार को मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी। आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूँ सर। मेरी मदद करें। उसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।

इसे भी पढ़े- Khatiyani Johar Yatra: सीएम हेमंत ने कहा, पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई, खतियानी जोहार यात्रा से विपक्ष में बढ़ी बैचैनी

Advertisement
Garhwa: CM से पढ़ने की फरियाद लगाने वाली बेबी के परिवार को 48 घंटे में योजनाओं से जोड़ा गया 1