Skip to content
Advertisement

कभी बाबूलाल ने कहा था कि भाजपा को जो भी वोट देगा, उससे बेकार कोई नहीं, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहती है मोदी सरकार!

नरेंद्र मोदी अगर प्रधानमंत्री रहें तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा। हर दिन यहां दंगा-फसाद होता रहेगा।मोदी सरकार पर हर साल 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख बैंक खाते में लाने की बात कह कर सवाल पूछते थे बाबूलाल, आज उसी का दामन थामा, मतलब कोई सिद्धांत नहीं।अमन चैन के लिए हेमंत सरकार की जगह भाजपा के सत्ता की वकालत करने वाले बाबूलाल ने कहा था कि मोदी सरकार हिंदु-मुस्लिम में लड़ा रही।
Advertisement
कभी बाबूलाल ने कहा था कि भाजपा को जो भी वोट देगा, उससे बेकार कोई नहीं, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहती है मोदी सरकार! 1

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के एक नेता इन दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उसकी सरकार पर कथित तौर पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कभी रोजगार को लेकर, तो कभी भ्रष्टाचार पर। परेशानी यह है कि झारखंड की जनता ऐसे व्यक्ति के बातों पर कैसे भरोसा करें, जिसका खुद का कोई सिद्धांत नहीं। हम बात कर रहे है भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की। दरअसल बाबूलाल ने भाजपा को लेकर कभी कहा था कि जो भी व्यक्ति भाजपा को वोट देगा, उससे बेकार तो कोई ही नहीं सकता। मोदी सरकार और भाजपा वाले भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते है।

Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार के वादों को बताया था झूठ, आज उसी झूठ का हिस्सा बनने की ओर बाबूलाल।

बता दें कि मोदी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने यानी दिसंबर 2018 के दौरान बाबूलाल मरांडी ने यह बयान दिया था। उस दौरान वे झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा था कि जनता मन बना चुकी है। इसकी शुरूआत कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य से हुई हैं। अब बहुत हो चुका। मोदी जी ने देश की जनता को 2014 में जितने चुनावी वादें किए थे, सभी झूठ थे। आज उसी झूठ का बाबूलाल भी हिस्सा बन चुके हैं। यही कारण है कि अपने संकल्प यात्रा के दौरान वे झारखंड की जनता को सरकार बनाने में साथ देने पर कई चुनावी वादे कर रहे हैं।

Also read: सरकार की कार्यशैली से झारखंड में पहली बार आदिवासी समाज में जगा सम्मान का भाव,मिलेगी पहचान।

कहे थे – समाज को हिंदु-मुस्लिम में लड़ा रही मोदी सरकार।

बाबूलाल मरांडी आज देश और झारखंड में अमन चैन लाने के लिए मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की वकालत कर रहे हैं। लेकिन कभी बाबूलाल ही कहते थे कि मोदी सरकार समाज में हिंदु-मुस्लिम को लड़ा रही हैं। कभी गाय के नाम पर, कभी मंदिर- मस्जिद के नाम पर, कभी धर्मातरण के नाम पर तो कभी लव-जिहाद के नाम पर। भाजपा को देश की जनता ने काम के लिए बैठाया है न ही सभी को लड़वाने के लिए। जो प्रधानमंत्री देश के गरीबों, दलितों के इतना क्रूर मजाक कर रहे हैं, वैसी पार्टी (भाजपा) को कौन वोट देगा। जो आदमी वोट देना समझ लीजिए कि वह सबसे ज्यादा बेकार है।

15 लाख रुपए और हर साल 2 करोड़ नौकरी पर कटाक्ष करने वाले आज हेमंत सरकार से सवाल पूछ रहे।

बाबूलाल मरांडी आज हेमंत सरकार पर हर साल पांच लाख रोजगार देने की बात कर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन झारखंड की जनता उस आदमी के बयानबाजी पर भरोसा कैसे करें, जो कभी मोदी सरकार पर ऐसा ही आरोप लगाते थे, लेकिन बाद में भाजपा की ही गोद में बैठ गए। बाबूलाल कभी मोदी सरकार पर कटाक्ष कर पूछते थे कि हर साल सभी भारतीयों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए लाने, हर साल दो करोड़ नौकरी पैदा करने की बात कहां है। बता दें कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने वर्ष 2024 तक सिर्फ 10 लाख नौकरी देने का काम किया है।

Advertisement
कभी बाबूलाल ने कहा था कि भाजपा को जो भी वोट देगा, उससे बेकार कोई नहीं, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहती है मोदी सरकार! 2