Skip to content
Advertisement

आजसू के साथ गठबंधन पर बोले Babulal Marandi, 2024 के चुनाव में आजसू रहेगी साथ

Divya Kumari
आजसू के साथ गठबंधन पर बोले Babulal Marandi, 2024 के चुनाव में आजसू रहेगी साथ 1

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को जामताड़ा जाने के क्रम में गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के देवनडीह गांव पहुंचे।

बाबूलाल मरांडी के गांडेय पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, हरि मंडल वीरेन्द्र पांडेय सहित अन्य स्थानीय भाजपाइयों ने गुलदस्ता देकर और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़े- JSSC ने तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख बदली, जाने कब होगी परीक्षा

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा राज्य के मूल वासियों को नौकरी देगी, हर विभाग में राज्य के युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।

Babulal Marandi ने 2024 के गठबंधन पर खुलकर बोले, आजसू हमारे साथ रहेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान समय में देश भर में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। 2024 के चुनाव में आजसू के साथ गठबंधन संभव है। देवनडीह के बाद बाबूलाल प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के बलकुडीह गांव में भी रुककर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया। कार्यक्रम में संजय रवानी , राजू राणा , नीरज राय संदीप वर्मा , महेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
आजसू के साथ गठबंधन पर बोले Babulal Marandi, 2024 के चुनाव में आजसू रहेगी साथ 2
आजसू के साथ गठबंधन पर बोले Babulal Marandi, 2024 के चुनाव में आजसू रहेगी साथ 3