Skip to content

BJP विधायक सीपी सिंह ने की कहा, कॉंग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है उन्हें बंधुआ मजदूर समझती है

Arti Agarwal

झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री सह बीजेपी से रांची के विधायक सीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायकक सीपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी दफ्तर के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करने का कारण सामने रखा साथ ही उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन का कारण कांग्रेस पार्टी के नेता दीपेंद्र हुड्डा के द्वारा महिला दिवस के दिन महिलाओं के कमर में रस्सी बांध कर ट्रैक्टर खिंचवा रहे थे यह दर्शाता है कि कांग्रेस महिलाओं को बंधुआ मजदूर समझती है.

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे पर निशाना साधते हुए सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर कांग्रेस मुख्यालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने गई थी परंतु आलोक दुबे के द्वारा उनके मुंह पर हाथ रखकर चुप कराने की कोशिश की गई जो अभिव्यक्ति की आवाज को दबाने की कोशिश है परंतु अभिव्यक्ति की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है.

Also Read: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन, BJP के रहे है कद्दावर नेता

आगे सीपी सिंह ने आलोक दुबे पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग कहते हैं की अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के मुंह के ऊपर हाथ रख कर चुप कराने की कोशिश करते हैं. यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी के नजर में महिलाओं का कितना सम्मान है। केवल यही नहीं बल्कि आये दिन झारखंड कांग्रेस पार्टी के लोग लड़ाई करते नजर आते है. ये सभी यह दर्शाती है उनके अन्दर अनुभव की कमी है.