Skip to content
Advertisement

Hemant Soren: सीएम हेमंत का कर्नाटक पहुंचना दर्शाता है कि विपक्षी एकता के विषय पर अडिग

Hemant Soren: सीएम हेमंत का कर्नाटक पहुंचना दर्शाता है कि विपक्षी एकता के विषय पर अडिग 1

Hemant Soren: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जोरदार जीत के बाद शनिवार को सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। सीएम ने सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Hemant Soren ने कहा, आने वाले दिनों में और मजबूत होगी विपक्षी एकता, केंद्र में बदलेगी सरकार

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा के परिणाम के बाद केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब देश की जनता भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।

Hemant Soren: सीएम हेमंत का कर्नाटक पहुंचना दर्शाता है कि विपक्षी एकता के विषय पर अडिग 2

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जोरदार बहुमत की सरकार बनने के बाद पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता का समर्थन मिल रहा था। उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब भाजपा की सरकार आखिरी सांस ले रही है। अब समय आ गया है कि सभी विपक्षी पार्टियां साथ मिलकर मजबूती के साथ केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य की सरकारों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंदी के साथ उठाएं।

इसे भी पढ़े- JAC Result 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम नहीं हुआ जारी, इस दिन आ सकता है रिजल्ट

Advertisement
Hemant Soren: सीएम हेमंत का कर्नाटक पहुंचना दर्शाता है कि विपक्षी एकता के विषय पर अडिग 3
Hemant Soren: सीएम हेमंत का कर्नाटक पहुंचना दर्शाता है कि विपक्षी एकता के विषय पर अडिग 4