Skip to content
Advertisement

Hath se hath jodo: झारखंड कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे

Hath se hath jodo: झारखंड कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 1

Hath se hath jodo: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले कई महीनों से जारी है. कांग्रेस अपनी खोई जमीन को तलाशने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चला रही है. अब कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो कैम्पेन शुरू करने जा रही है जो 26 जनवरी से दिल्ली में शुरू होगी.

वहीं, झारखंड में 11 फरवरी से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसका शुभारंभ करेंगे। उनके झारखंड आने की सहमति मिल गई है। संताल परगना के पाकुड़ या गोड्डा से इसका शुभारंभ हो सकेगा।

Also Read: Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, दलबदल मामलें की याचिका को किया ख़ारिज

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद बताया कि घर-घर पहुंचने वाला यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा।

Hath se hath jodo: 26 जनवरी से 26 मार्च तक जनसंवाद कार्यक्रम, प्रखंडो तक होगा विस्तार

कांग्रेस पूरे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी। इसका नेतृत्व प्रखंड स्तर की कांग्रेस कमेटियां करेंगी। इस अभियान के तहत भारत के छह लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों व गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

Advertisement
Hath se hath jodo: झारखंड कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 2
Hath se hath jodo: झारखंड कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 3