Skip to content
Advertisement

दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को बताया “मुंगेरी लाल के हसीन सपने” वाली सरकार

Arti Agarwal
दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को बताया "मुंगेरी लाल के हसीन सपने" वाली सरकार 1

झारखंड के 2 विधानसभा सीटों बेरमो और दुर्गा में उप चुनाव हो रहे हैं भाजपा और झामुमो दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बेरमो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे योगेश्वर महतो बाटुल के लिए प्रचार करने बेरमो पहुंचे थे जहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ राज्य सरकार को जमकर फटकार भी लगाई

Also Read: बाबूलाल मरांडी पर हेमंत सोरेन का तंज कहा, “न घर है और न ठिकाना”

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार मोदी सरकार की तरफ से कोरोनावायरस मदद को भूल रही है कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों के बीच बांटने के लिए पर्याप्त अनाज दिए गए लेकिन उस अनाज को जनता के बीच ना बैठ कर उसकी कालाबाजारी की गई यह राज्य सरकार की निरंकुशता को बतलाता है

हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा कर सत्ता हासिल करने वाली सरकार है सत्ता में आने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं किया है चुनाव के समय सिर्फ मेनिफेस्टो दिखाकर लोगों को लुभाने का काम किया गया लेकिन सरकार बनने के बाद मेनिफेस्टो में की गई घोषणा का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है चुनाव सामने देख झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद को राज्य अलग की लड़ाई की भूमिका में बताता है लेकिन सच्चाई यही है कि उसने अपने आंदोलन को बेचा है

Also Read: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का निर्देश विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को जल्द भरा जायें

आगे दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड अलग का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह भाजपा है अटल बिहारी वाजपेई की सरकार अग्रसर होती तो आज झारखंड भी ना होता दीपक प्रकाश ने कहा कि उपचुनाव में बेरमो और दुमका की सीट भाजपा जीतेगी जिसके बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी वर्तमान की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और इसका जवाब जनता इस उपचुनाव में अवश्य देखें

Advertisement
दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को बताया "मुंगेरी लाल के हसीन सपने" वाली सरकार 2
दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को बताया "मुंगेरी लाल के हसीन सपने" वाली सरकार 3