Skip to content

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 284 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7800 के पार

News Desk
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 284 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7800 के पार 1

राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 से अधिक ही रह रही है. पिछले 24 घंटे की बात करे तो राज्य में कुल 284 कोरोना पॉजिटिव के नए मरीज मिले है, जबकि कोरोना से मरने वालो की संख्या 7 रही.

पिछले 24 घंटों में कुल 284 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 127, देवघर से 1, धनबाद से 26, पूर्वी सिंहभूम से 35, गढ़वा से 4, गिरीडीह से 4, हजारीबाग से 5, पलामू से 26, रामगढ़ से 6, सरायकेला से 32, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज शामिल हैं। राज्य में कुल आंकड़ 7893 पर पहुंच गया है।

Also Read: होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई, दर्ज की जाएगी प्राथमिकी

तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव 7 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में रांची, रामगढ़ और धनबाद से 1-1 मरीज जबकि जमशेदपुर में 4 लोग शामिल हैं।

कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7893 है। इनमें बोकारो के 149, चतरा के 238, देवघर के 148, धनबाद के 492, दुमका के 46, पूर्वी सिंहभूम के 1241, गढ़वा के 388, गिरिडीह के 268, गोड्डा के 93, गुमला के 201, हजारीबाग के 493, जामताड़ा के 49, खूंटी के 46, कोडरमा के 411, लातेहार के 226, लोहरदगा के 196, पाकुड़ के 199, पलामू के 241, रामगढ़ के 326, रांची के 1343, साहेबगंज के 148, सरायकेला के 185, सिमडेगा के 401 और पश्चिमी सिंहभूम के 192 मरीज शामिल हैं।