Skip to content
Advertisement

Jagarnath Mahato: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत हुए भावुक

Shah Ahmad
Jagarnath Mahato: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत हुए भावुक 1

Jagarnath Mahato: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली है। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य में लगातार गड़बड़ी देखने को मिल रही थी।

बीते 14 मार्च को उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था। पहले उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत स्थिर नहीं हुई तो उनको चेन्नई रेफर कर दिया गया था क्योंकि वहीं उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। शिक्षा मंत्री के पारस अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा भी था कि फाइटर हैं हमारे टाईगर दा । 

Jagarnath Mahato: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, झारखण्ड के एक कर्मठ योद्धा को खोया है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगन्नाथ महत्व के निधन पर शोक जताया है उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट कर कहा है “अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” 

Also Read: Jharkhand Vacancy: झारखंड में नौकरी की बहार, शुरू हुआ नियुक्ति का सिलसिला- इस पद पर निकली भर्ती

Advertisement
Jagarnath Mahato: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत हुए भावुक 2
Jagarnath Mahato: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत हुए भावुक 3