Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीपीआई(एम) नेता स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने की मुलाकात

shahahmadtnk
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीपीआई(एम) नेता स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने की मुलाकात 1

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधान सभा में सीपीआई(एम) नेता स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्व० सुभाष मुंडा के माता-पिता एवं पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा कि स्व० सुभाष मुंडा मेरे परिवार का भरण-पोषण करने वाला महत्वपूर्ण सदस्य था, उनकी हत्या होने से पूरा परिवार दु:खी एवं बहुत ज्यादा चिंतित है। परिवार के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मुख्यमंत्री के समक्ष परिजनों ने कहा कि स्व० सुभाष मुंडा एक सामाजिक व्यक्ति थे। वे सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। मौके पर स्व० सुभाष मुंडा के पिता ललित मुंडा एवं माता छोटन देवी ने मुख्यमंत्री से उनके परिवार के प्रति राज्य सरकार की ओर से मदद किए जाने का अनुरोध भी किया।

Jharkhand News: स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों को हर हाल में मिलेगा न्याय

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस हत्याकांड को अति गंभीरता से लिया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्व० सुभाष मुंडा की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। मुख्यमंत्री ने स्व० सुभाष मुंडा के माता-पिता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके परिवार को हर हाल में न्याय देगी।

Jharkhand News: हत्याकांड में शामिल अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस स्व० सुभाष मुंडा की हत्या से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर अनुसंधान कर रही है। किसी भी हाल में इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े – झारखंड की जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेताओं में सबसे प्रभावशाली है हेमंत, मुश्किलों का डट कर करते है सामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है। पुलिस द्वारा किए जा रहे अनुसंधान को लेकर मैं लगातार पदाधिकारियों के संपर्क में रहा हूं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार स्व० सुभाष मुंडा के परिवार के साथ सदैव खड़ी रहेगी। परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

Jharkhand News: दलादली चौक में जल्द बनेगा पुलिस आउटपोस्ट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों से कहा कि जल्द ही दलादली चौक के समीप पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) बनाई जाएगी। साथ ही विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। हाल के दिनों में रिंग रोड स्थित चौराहों पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता दिख रहा है, राज्य सरकार की ओर से पुलिस-प्रशासन को इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके ऊपर कानूनी-कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों से कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ अपराध नियंत्रण पर कार्य कर रही है।

Advertisement
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीपीआई(एम) नेता स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने की मुलाकात 2
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीपीआई(एम) नेता स्व० सुभाष मुंडा के परिजनों ने की मुलाकात 3