Skip to content
Advertisement

झारखंड मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, सादगीपूर्ण होगा आयोजन

रविवार 9 अगस्त को पुरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। इस बार कोरोना महामारी की वजह से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से नहीं मनाया जायेगा। बल्कि सादगीपूर्ण और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए मनाया जाएगा। झारखण्ड में विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी संगठनो ने 6 स्थानों को चिन्हित किया है.

Advertisement
Advertisement
झारखंड मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, सादगीपूर्ण होगा आयोजन 1
Advertisement

Also Read: केरल में झारखंड के तीन मजदूरों की हुई थी हत्या, 5 दिनों के बाद शव पहुँचा घर

झारखंड मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वंय ट्वीट कर कहा था की इस बार झारखंड भी विश्व आदिवासी दिवस मनाएगा। विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए रांची के 6 जगहों को चिन्हित किया है जहाँ विभिन्न आदिवासी संगठनों और लोगो द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। आयोजकों का कहना है की कोरोना संक्रमण होने की वजह से धूमधाम से कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है. कोरोना काल में भी जो आयोजन किया जा रहा है उसमे कोविड-19 के नियमो का पूरी तरह से पालन किया जायेगा।

Also Read: हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे पर ठोका 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा

इन स्थनो पर होगा आयोजन:

रांची में विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए 6 स्थानों को चिन्हित किया गया है. जिनमे बिरसा मुंडा चौक, कार्तिक उरांव चौक, डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, बिरसा मुंडा समाधिस्थल और मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास कार्यक्रम किये जायेंगे। आयोजन स्थल पर केवल 15-20 लोग ही शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम केवल 1 घंटे का होगा।