Skip to content
Advertisement

Koderma News: झारखंड छात्र मोर्चा जिला समिति ने की श्याम किशोर सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

News Desk

Koderma: झारखंड छात्र मोर्चा जिला समिति कोडरमा ने दिवंगत स्वर्गीय श्याम किशोर सिंह जिला अध्यक्ष के निधन पर आज दिनांक 30/05/2023 को परसाबाद के कटिया चौक के समीप शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. सद्दाम ने किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्याम किशोर सिंह ने हमेशा झामुमो के सभी इकाई को एक नजर से देखते थे और बेहतर तरीके से कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनते थे और उनका निवारण भी करते थे। शोक सभा का संचालन अंकित कुमार परसाबाद ने किया।

Advertisement
Advertisement

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ताज रजा खान जयनगर ने कहा कि स्व० श्याम किशोर सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा उबर नहीं पा रहा है । इस शोक सभा में सभी झारखंड छात्र मोर्चा के पदाधिकारी एवं कुछ नए साथियों ने श्याम किशोर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लिया। इस शोक सभा में साजन कुमार,संतोष कुमार, निशांत कुमार, शिवम कुमार दीपक कुमार सिंह मनोज कुमार, निखिल कुमार, सतीश, तौसीफ रजा, करण सिंह, चंदन पंडित प्रेम कुमार मोदी राहुल कुमार अभिषेक कुमार, जैन खान सहित जिला के सैकड़ों छात्र शामिल हुए.

Also Read: Koderma: तिलैया डैम के उरवां में पर्यटकों को मिलेगा स्पीड बोट का तोहफ़ा, 54 लाख की लागत से हुई ख़रीदारी

Advertisement
Koderma News: झारखंड छात्र मोर्चा जिला समिति ने की श्याम किशोर सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन 1