Skip to content
Advertisement

Koderma News: झारखंड युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का किया विमोचन

Koderma News: झारखंड युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का किया विमोचन 1

Koderma: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता शशि कांत वर्मा ने आज दिनांक 16 अप्रैल को कोडरमा जिले में यंग इंडिया के बोल सीजन 3 कार्यक्रम का शुभारम्भ झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू के कार्यालय पर  किया। प्रदेश युवा प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। उपस्थित शशि कांत वर्मा  ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन – 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।

वहीं युवा जिलाध्यक्ष अशरफ अली ने विश्वास जताया कि कोडरमा से सैकड़ों युवा इस कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। विमोचन समारोह में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू, पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ कांग्रेसी धीरज कुमार, युवा कांग्रेस विधानशभा अध्यक्ष सदाम अंसारी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार दास जी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश, मेहुल सिंह,जमाल मल्लिक, आलीशान खान, राजू यादव जी, समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

Also read: Koderma News: राजद और महागठबंधन की छतरबर ईदगाह मैदान में इफ्तार पार्टी का आयोजन, हजारों ने किया शिरकत

Advertisement
Koderma News: झारखंड युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का किया विमोचन 2
Koderma News: झारखंड युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का किया विमोचन 3