झारखंड में सोमवार 22 जून को कोरोना पॉजिटिव के 22 नए मामले सामने आये है. इनमें देवघर में 11, सिमडेगा में 7 और हजारीबाग में 3 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। चतरा में 2 और राजधानी रांची से भी आज 2 नए मामले सामने आए हैं। एक नया मामला लोहरदगा में मिला है। जबकि 63 मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट गए.
Also Read: कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ SC जाने पर बाबूलाल ने राज्य सरकार को बताया समझ का फेर
राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव के आंकड़ा 2140 पर पहुंच गया है। इनमें से 660 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है। सोमवार को रांची के रिम्स में 95 सैंपल की जांच की गई। इनमें 86 निगेटिव मिले हैं। यहां आज 7 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें हजारीबाग में 3, रांची में 2, चतरा में 2 कोरोना मरीज शामिल हैं।
Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने पहले जगरनाथ रथ यात्रा पर लगाई रोक, फिर शर्तों के साथ दिया आदेश
राज्य में अभी भी जितने कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के अनुसार, जो भी नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री है। सोमवार को भी जिन 42 नए संक्रमित की पहचान हुई है, उनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। राज्य में कोरोना के कुल मामले 2140 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1469 स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही झारखंड में कोरोना मरीजों का रिकवरी दर भारत से भी ज्यादा है.