Skip to content
Advertisement

यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, जानिए सांसद बेटे जयंत सिन्हा ने क्या कहा

यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, जानिए सांसद बेटे जयंत सिन्हा ने क्या कहा 1

Yashwant Sinha join tmc: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने जमकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है. यशवंत सिन्हा कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्होंने TMC का झंडा लहराते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

मालूम हो कि यशवंत सिन्हा काफी दिनों से बीजेपी से नाराज चल रहे थे और कई मौकों पर बीजेपी की आलोचना भी कर चुके हैं. तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा की आलोचना करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि “प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र के संस्थाओं से होती है आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है. हमारे देश के लिए यह सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है”।

Also Read: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन, BJP के रहे है कद्दावर नेता

यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेई सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. साल 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद वह बीजेपी की आलोचना कर रहे थे और पार्टी से नाराज चल रहे थे लेकिन साल 2014 से 2019 के बीच उनके बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा से हजारीबाग के सांसद है।

पिता यशवंत सिन्हा के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की बात जब जयंत सिन्हा से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने वाला है और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है. जयंत सिन्हा ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार हजारीबाग में डिस्टिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक लेने पहुंचे थे बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए कि वह क्यों तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो हुए हैं।

Advertisement
यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, जानिए सांसद बेटे जयंत सिन्हा ने क्या कहा 2
यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, जानिए सांसद बेटे जयंत सिन्हा ने क्या कहा 3