Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: झामुमो ने वसुंधरा राजे को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

News Desk
Jharkhand News: झामुमो ने वसुंधरा राजे को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा 1

Jharkhand News: झामुमो ने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया पर पलटवार किया है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आईपीएल से मुनाफा कमाकर विदेश भागने वाले ललित मोदी को संरक्षण देने वाली महारानी वसुंधरा राजे सिंधिया के मुंह से भ्रष्टाचार की बात शोभा नहीं देती।

उन्होंने कहा कि पवित्र भूमि देवघर में सिंधिया जनता को भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ा रही थीं। राजस्थान में भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार तक नहीं बनाना चाह रही है। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए या नहीं, इसको लेकर भाजपा पशोपेश में है। वह झारखंड आकर भाजपा के लिए जन समर्थन जुटाने का काम कर रही हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि संताल फूलो-झानो की पवित्र भूमि है, जहां पर पूंजीवाद और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई।

इसे भी पढ़े- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह दौरे को झारखंड का सौभाग्य बताना अहंकार का प्रतिक

उस भूमि पर ऐसे सामंतवादी विचारधारा के लोग अनाप-शनाप बोल कर चले जा रहे हैं, इसका जवाब संताल की जनता चुनाव में जरूर देगी। सुप्रियो ने कहा कि चार साल तक सोई रहने वाली भाजपा अब जनसंपर्क अभियान चला रही है। अगर अपने शासनकाल में काम किया होता तो आज इनकी यह स्थिति नहीं होती। इन्हें लोगों का खुद समर्थन मिलता। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि भाजपा के नेता सियासी जंग राजनीतिक मुद्दों पर लड़ें। झारखंड आने पर कोई रोक टोक नहीं है, लेकिन मुद्दे लेकर आएं।

Jharkhand News सुप्रियो ने कहा, राजनीतिक मुद्दों पर करें झामुमो का मुकाबला

झामुमो के वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य ने कहा कि विडंबना है कि करोड़ों घपले के आरोपी ललित मोदी को प्रश्रय देने वाली भाजपा और उनके नेता भ्रष्टाचार की सीख दे रहे हैं। वसुंधरा राजे के साथ स्थानीय सांसद भी मौजूद रहे, जिनकी भ्रष्ट गतिविधियों की लंबी फेहरिस्त है। आखिरकार ये लोग किस मुंह से यहां की सरकार को भ्रष्ट कहते हैं। सियासी दांव पेच राजनीतिक मुद्दे को लेकर होना चाहिए।

Advertisement
Jharkhand News: झामुमो ने वसुंधरा राजे को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा 2
Jharkhand News: झामुमो ने वसुंधरा राजे को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा 3