Skip to content
Advertisement

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने प्रिय सीएम हेमंत के साथ झारखंड हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन

News Desk
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने प्रिय सीएम हेमंत के साथ झारखंड हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन 1

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की पूर्व राज्यपाल सह वर्तमान देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बीच का रिश्ता काफी बेहतर और आत्मीय है. सीएम हेमंत द्रोपदी मुर्मू के सबसे प्रिय नेताओं में से एक है, भले ही उनके राजनितिक राज्य अलग-अलग रहे हो लेकिन आपसी संबध और आदिवासी मुद्दों को लेकर उनकी साझा सोच सदैव ही जनता के हित में रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को दो दिनी दौरे पर झारखंड आएंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 26 मई को नई दिल्ली लौट जाएंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई को पहले देवघर पहुंचेंगी। यहां पूजा के बाद रांची आएंगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हाईकोर्ट के नए भवन और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

रांची में 24 मई को वह हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। 25 को ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) को मिले कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 25 मई को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इसे भी पढ़े- JSSC JDLCCE ने 1561 पदों के लिए निकाली वैकेंसी

राष्ट्रपति 25 मई को खूंटी जाएंगी। यहां झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ी दीदियों को संबोधित करेंगी। वह पिछले साल उलिहातू आई थीं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट की।

Advertisement
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने प्रिय सीएम हेमंत के साथ झारखंड हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन 2
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने प्रिय सीएम हेमंत के साथ झारखंड हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन 3