Skip to content
Advertisement

Dhoni IND vs NZ: रांची में धोनी का जलवा, पत्नी साक्षी के संग मैच देखने पहुंचे, धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा पूरा स्टेडियम

IND vs NZ:  इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच T- 20 का पहला मुकाबला रांची में खेला गया, रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni

Advertisement
Advertisement
Dhoni IND vs NZ: रांची में धोनी का जलवा, पत्नी साक्षी के संग मैच देखने पहुंचे, धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा पूरा स्टेडियम 1
Advertisement
) का होम ग्राउंड हैं, ऐसे में धोनी (Dhoni) भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच का लुत्फ उठाने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे. स्टेडियम में लगे टीवी स्क्रीन पर जैसे ही धोनी और साक्षी की तस्वीर आई, स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे. और पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के नारों से गूंज उठा.

हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया. इस मैच में कई शानदार पल देखने को मिले. वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग भी शानदार रही. हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की हो रही है. दरअसल, धोनी पत्नी साक्षी के साथ अभी रांची में ही हैं। रांची धोनी का होम-टाउन है.

Also Read: Dhoni IND vs NZ: यह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, बहुत याराना है हार्दिक पंड्या और धोनी की यारी,

धोनी इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी पहुंचे थे और भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी.

बता दें कि रांची का स्टेडियम एमएस धोनी का होम ग्राउंड हैं, धोनी ने अपने क्रिकेट की शुरुआत रांची शहर से ही की थी। धोनी भी इस स्टेडियम में मैच खेल चुके हैं। जबकि उनके रिटायरमेंट के बाद स्टेडियम में MS DHONI के नाम से एक पवेलियन स्टेंड भी बनाया गया है।