Skip to content
Shubhman Gill

Shubhman Gill IPL Century: जीत लिया अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल, MI के खिलाफ शतक जड़ दिया शुभमन गिल

News Desk
Shubhman Gill
Shubhman Gill IPL Century: जीत लिया अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल, MI के खिलाफ शतक जड़ दिया शुभमन गिल 1

Shubhman Gill IPL Century: MI vs GT मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में शुभमन गिल (Shubman Gill)

ने बल्ले से हल्ला बोल दिया। 49 गेंद पर 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 204 की स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़कर MI के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। IPL प्लेऑफ में शतक जड़ने (Shubhman Gill IPL Century)
वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गिल शतक मार कर रुके नहीं, बल्कि IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा निजी स्कोर बना दिया। सिर्फ 60 गेंदों पर 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 215 के स्ट्राइक रेट के साथ 129 रनों का आंकड़ा छू लिया। शुभमन के तूफान के बूते ही गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 233 रन लगा दिया।

शुभमन गिल ने पिछली 6 IPL पारियों में तीसरा शतक (Shubhman Gill IPL Century) ठोक दिया। एलिमिनेटर में बवाल मचाने वाले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की विकेट चटकाने की रफ्तार को रोक दिया। एक IPL सीजन में किंग कोहली के 4 शतक के बाद प्रिंस शुभमन गिल ने 3 शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।

MI vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बॉलर्स को मदद की आस में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। शुभमन गिल ने अपने बल्ले के जोर पर MI की हर उम्मीद को तोड़ दिया। मुंबई के समर्थकों को तड़पता छोड़ दिया।

GT ने गिल के तूफानी शतक की बदौलत पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। जवाब में MI 18.2 ओवरों में 171 पर ऑलआउट हो गई| जिसमे मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी 10 रन देकर 5 विकेट चटका कर MI 62 रनों से मैच हार गई। इसी के साथ छठा IPL खिताब जीतने का ख्वाब सीने में दफन किए MI टूर्नामेंट से बाहर गई।

जिस रफ्तार के साथ 23 वर्षीय शुभमन बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके आगे बड़े से बड़ा रिकॉर्ड टिक नहीं पाएगा। शुभमन आने वाले वक्त में दुनिया भर में बल्ले से तूफान उठाएगा।