
एनएच 75 की स्थिति बद से बदतर है। जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहें हैं। वर्षा के दिन में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोग लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं। यहां तक की इन जानलेवा गडढों में गिरकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
Also Read: स्थानीय बेरोजगार और बाहरी मालामाल ऐसा नहीं चलेगा – विधायक अंबा प्रसाद
राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। केंद्र सरकार के द्वारा इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गयी है. जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है. सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि वह लगातार प्रयासरत थे। उनके द्वारा संबंधित मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराया गया था तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। सांसद ने बताया कि कार्य आवंटन की तिथि से 45 दिनों के अंदर उपरोक्त कार्य पूरा करने का निर्देश प्राप्त है।
Also Read: झारखंड में सरकारी शिक्षकों का होगा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद ही पढ़ाने की मिलेगी अनुमति
उनके आग्रह को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 128 किलोमीटर सड़क की मरम्मत 284.91 लाख रुपये की लागत से कराई जाएगी। इसके लिए निविदा का प्रकाशन भी कर दिया गया है।
Also Read: लालू यादव का भी होगा कोरोना टेस्ट, सुरक्षा में तैनात पुलिस का जवान मिला था कोरोना पॉजिटिव
रेहला से विढ़मगंज तक सड़क की मरम्मत कुल 162.66 लाख रुपये की लागत से की जाएगी जबकि शेष राशि एनएच 75 के अन्य इलाके में खर्च होगी। इस सड़क की मरम्मत व रखरखाव का कार्य एनएचएआइ द्वारा की जाएगी।
