Skip to content
jharkhand vacancy 2023
Advertisement

Jharkhand Vacancy 2023: झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग के 391रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

jharkhand vacancy 2023
Jharkhand Vacancy 2023: झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग के 391रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति 1

Jharkhand Vacancy 2023: झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है‌। बताते चलें कि खाद्य आपूर्ति विभाग

में क्षेत्रीय स्तर पदाधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पड़े 391 पदों
पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। दैनिक भास्कर में छपे एक खबर के मुताबिक विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए झारखंड राज्य आपूर्ति (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तें) नियमावली 2023 तैयार कर ली है। इसे सरकार की मंजूरी मिल गयी है. अब विभाग की ओर से JPSC JSSC को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जायेगी. बताते चलें कि खाद आपूर्ति विभाग में लंबे समय से रिक्तियां लंबित थी। झारखंड सरकार द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग में क्षेत्रीय स्तर पर 435 पद सृजित हुआ है। इसमें से सिर्फ 44 अधिकारी व कर्मचारी ही कार्यरत हैं। बताते चलें कि खाद्य आपूर्ति विभाग में लगभग 90 प्रतिशत पद रिक्त हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की झारखंड में घोर कमी है बता दें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 260 पदों में 252 पद खाली पड़े हुए हैं। राज्य में सिर्फ आठ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ही कार्यरत हैं। प्रखंडों में खाद्यान्न की मॉनिटरिंग सीओ व बीडीओ के माध्यम से हो रही है। इसी प्रकार पणन पदाधिकरी के 129 पदों में 124 पद खाली हैं। सिर्फ पांच पणन पदाधिकारी कार्यरत हैं। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के स्वीकृत 14 पदों में से आठ पद खाली पड़े हैं। वहीं उपनिदेशक (खाद्य) के पांच में चार पद रिक्त पड़े हुए हैं।

Also read: Jharkhand Daroga: झारखंड में 4 साल बाद दरोगा भर्ती के लिए JSSC जल्द निकालेगी विज्ञापन, 946 पदों पर होगी सीधी बहाली

Jharkhand Vacancy 2023: कौन-कौन से विभाग में रिक्त पड़े हैं पद

  • उप निदेशक (खाद्य): पद-स्वीकृत -05, पद-रिक्त- 04
  • विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजक: पद-स्वीकृत-02, पद-रिक्त- 01
  • जिला आपूर्ति पदाधिकारी: पद-स्वीकृत-24, पद-रिक्त -02
  • सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी: पद-स्वीकृत-14, पद-रिक्त-08
  • पणन पदाधिकारी: पद-स्वीकृत-129, पद-रिक्त-124
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: पद-स्वीकृत-260, पद-रिक्त -252

Also read: JSSC Vacancy 2023: JSSC ने इस पद के लिए निकाली है बंपर भर्ती, 1.51 लाख तक मिलेगा वेतन

Advertisement
Jharkhand Vacancy 2023: झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग के 391रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति 2
Jharkhand Vacancy 2023: झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग के 391रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति 3