Skip to content

पड़ोस की महिला के घर मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

News Desk

हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के बकसपुरा में एक युवक का शव पड़ोस में रहने वाली महिला के घर से बरामद किया गया है। युवक ने महिला के घर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. युवक की पहचान 25 वर्षीय शंकर महतो के रूप में की गई।

मृतक के परिजनों के मुताबिक शाम चार बजे शंकर घर से बाहर गया था। जब 8 बजे रात उसे फोन किया गया तो उसने बताया कि वो भलुआ बस्ती में है और कुछ देर में आ रहा है। पर काफी देर होने के बाद भी वो वापस घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी स्वीच ऑफ हो गया। परिजनों ने रात में ही उसकी काफी खोजबीन की। पर उसका कुछ पता नहीं चला।

Also Read: राज्य सरकार ने कहा- कोविड-19 के उल्लंघन को लेकर दंड अभी तय नहीं, जुर्माना राशि को लेकर फैली भ्रांतियां

जबकि जिस महिला के घर में युवक की लाश मिली है उसी ने शोर मचाकर लोगों को इसकी सूचना दी और बताया कि युवक ने उसके घर में आकर फांसी लगा अपनी जान दे दी। पड़ोस में रहने वाली महिला की पहचान 25 साल की सहोदरी देवी के रूप में हुई है. महिला के तीन बच्चों है और उसका पति मुंबई में काम करता है.

Also Read: पत्थलगड़ी मामले में फरार घो​षित पत्थलगड़ी की प्रमुख नेत्री बेलोसा बबीता कच्छप गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया की हम जानकारी मिली की रात 11 बजे सहोदरी देवी ने अपने घर पर शोर मचाना शुरू कर दिया और लोगों को जुटा लिया। सहोदरी देवी ने बताया कि शंकर महतो अचानक उसके घर में घुस गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घर में जाकर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था।

Also Read: वाटर प्लांट में फसने से बच्चे की मौके पर मौत, एक अन्य मासूम घायल रिम्स में चल रहा इलाज

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।