Skip to content
Advertisement

Jharkhand Hockey: झारखंड के लिए ख़ुशी का मौका, पुरुष और महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची

Jharkhand Hockey: झारखंड के लिए ख़ुशी का मौका, पुरुष और महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची 1

Jharkhand Hockey: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए ख़ुशी की ख़बर आई है. राज्य की महिला एवं पुरुष टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं।

पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में झारखंड हॉकी की टीम ने बिहार को 5-0 से पराजित कर अपनी जगह सुनिश्चित की है। इस मैच में हॉकी झारखंड की ओर से विशाल लाकड़ा, घुरन लोहरा, अमर दीप  सम्राट कुजूर, अभिषेक गुड़िया और जोसेफ टोपनो ने एक-एक गोल किया।

Also Read: JHARKHAND NEWS : कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर राज्य सरकार गंभीर , झारखण्ड अलर्ट

वहीं झारखंड महिला हॉकी टीम को चंडीगढ़ के खिलाफ वॉकओवर मिला। झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार ,माइकल लाल ,बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह, सहित हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें कि 20 से 30 दिसंबर 2022 तक इस खेल का आयोजन किया गया है।

Jharkhand Hockey: झारखंड महिला हॉकी टीम में ये खिलाड़ी है शामिल

रश्मि होरो, नीरु कुल्लू,रजनी केरकेट्टा,निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा,बिनिमा धान,बालो होरो,  ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा,पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू,  अंकिता डुंगडुंग,सलोमी कांडुलना,  ,संजना होरो,,मोनिका नाग । इनकी कोच सुभीला मिंज हैं। वहीं, मैनेजर प्रतिमा तिर्की हैं।

पुरुष वर्ग में हैं ये खिलाड़ी 

नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा,दीपक सोरेंग,अभिषेक तिग्गा,घुरन लोहरा, दुगा मुंडा,प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा,अमृत तिर्की,जोसेफ टोपनो,विजय कुमार महतो,अमरदीप स्मार्ट कुजूर,अमित बा,सुमित  बरवा,विशाल लकड़ा, ,अभिसेख गुड़िया । इनके कोच सागर सिंह ठाकुर, वहीं मैनेजर सुनील कुमार हैं। 

Advertisement
Jharkhand Hockey: झारखंड के लिए ख़ुशी का मौका, पुरुष और महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची 2
Jharkhand Hockey: झारखंड के लिए ख़ुशी का मौका, पुरुष और महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची 3