सोमवार का दिन झारखंड के लिए अशुभ साबित हुआ. सोमवार को बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रांची जिले से दो, पलामू से चार और गोमो व गिरिडीह से एक-एक व्यक्ति शामिल है। गिरिडीह जिला के गोमो में आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार मंतोष मंडल (26) की मौत हो गई। वो बोकारो के तेलो से अपने घर आ रहा था और इसी दौरान बिजली गिरने से यह हादसा हुआ।
वही गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित जोबी गांव में 65 वर्षीय छुपरा मांझी की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वो खेत पर काम करने जा रहा था। पर बारिश होने पर वापस घर की ओर लौट रहा था और इसी दौरान यह घटना हुई।
रांची जिला के तमाड़ में 34 वर्षीय रामेश्वर महतो की मौत हो गई। वो बारेडीह गांव के पास खेत में धान रोपनी के लिए हल-बैल से खेत की जुताई कर रहा था। वहीं, सिल्ली के तुनकु गांव निवासी जयपाल महतो (46) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। जयपाल भी खेत की जुताई कर रहा था
Also Read: भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा, हत्याकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा पंचायत के झरगड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय महिला बिंदा कुंवर की मौत हो गई। वो अपने बेटे के साथ खेत में काम करने गई थी। दोनों ने काम के बाद खेत में ही खाना खाया। महिला बर्तन को धो रही थी कि इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
वहीं, छतरपुर के लक्ष्मीपुर पंचायत क्षेत्र में महुअरी गांव के रस्सीटाड़ टोला निवासी मजदूर सिंटू भुइंया (35) की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। वो भी खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
Also Read: भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बोले- 7 महीनो में कोई योजना नहीं दिखी
नौडीहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के अंतर्गत रस्सीटांडा गांव में 48 वर्षीय एक मजदूर सिंटू भुईयां की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। वहीं, पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित देल्हा गांव निवासी 25 वर्षीय युवती की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। वो अपने घर से नजदीक पशुओं को चराने निकली थी तभी यह हादसा हुआ।