Skip to content
Advertisement

MS Dhoni दिखे पुलिस वर्दी में, फेंस देखकर हुए हैरान, जाने क्या है राज

zabazshoaib

Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni ) को “कैप्टन कूल” के नाम से भी जानते हैं। माही को झारखंड में जितना प्यार मिलता है उतना ही पूरे देश के लोग भी प्यार करते हैं। क्रिकेट जगत में भारत के लिए कई उपलब्धियों को देश के लिए समर्पित किया है और पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। अपने खेल और नेतृत्व से खेल प्रेमियों एवं देशवासियों का दिल जीता है। माही (Mahi

Advertisement
Advertisement
MS Dhoni दिखे पुलिस वर्दी में, फेंस देखकर हुए हैरान, जाने क्या है राज 1
Advertisement
) अपने नए-नए अवतारों के लिए भी मशहूर है। बताते चलें कि उनके फैंस उनके हर रूप को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में रांची इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच को देखने के लिए धोनी (Dhoni) अपनी पत्नी के साथ आए थे और मैच के दौरान जब टीवी स्क्रीन पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का फोटो आने पर पूरे स्टेडियम में “धोनी-धोनी” के धुन में पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

Also Read: Dhoni IND vs NZ: रांची में धोनी का जलवा, पत्नी साक्षी के संग मैच देखने पहुंचे, धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा पूरा स्टेडियम

MS Dhoni: क्या है तस्वीर का राज

महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) एक विज्ञापन के दौरान ट्रैफिक पुलिस के लुक में नजर आए। इस नए लुक को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि खाकी वर्दी में महेंद्र सिंह धोनी के बायी हाथ में एक धंधा है, तो दाएं हाथ से अपने पिस्टल को संभाले हुए हैं।